मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सुबह मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल से सौजन्य भेंट की| हालांकि इस भेंट को सौजन्य भेंट नहीं माना जा रहा है| राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि सीएम शिवराज ने आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल को लेकर राज्यपाल से चर्चा की है|
राजभवन में @GovernorMP श्री मंगुभाई पटेल से मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने सौजन्य भेंट की। pic.twitter.com/RuoU56W1Do
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 26, 2022
अमित शाह के एमपी दौरे के बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थी कि एमपी में मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हो सकता है| चर्चा यह भी है कि कुछ मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है| हालांकि सीएम से जुड़े सूत्र इससे इनकार कर रहे हैं| लेकिन राजनीतिक सरगर्मी तेज है| आने वाले समय में सीएम की राज्यपाल से मुलाकात के क्या नतीजे सामने आएंगे देखना दिलचस्प होगा..!
एमपी में अमित शाह के दौरे और कुछ चुनिंदा वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद से अटकलें तेज हैं, मध्यप्रदेश में कोई बड़ा फेरबदल जल्द ही संभावित है|