UPSC Result 2022 Toppers: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. मध्यप्रदेश के कई कैंडिडेट का भी UPSC 2022 में सिलेक्शन हुआ है.

इस बार UPSC-2022 में धार के बदनावर की रहने वाली संस्कृति सोमानी ने पूरे देश में UPSC की परीक्षा में 49वीं रैंक हासिल की है. ख़ास बात यह हैं कि उनके पिता मनोज सोमानी धार बीजेपी के जिलाध्यक्ष हैं.

राजनीतिक परिवार से आने के बाद भी संस्कृति सोमानी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की हैं. अब इस सफलता के बाद संस्कृति और उनके परिवार ने आज सीएम हाउस जाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. इस दौरान सीएम शिवराज ने संस्कृति को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.