प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश में साढ़े तीन लाख हितग्राहियों को आवास के लिए स्वीकृत राशि की पहली किस्त दी. इसके लिए राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार (मिंटो हॉल) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जहां सीएम शिवराज कुल रु. 875 करोड़ ट्रांसफर किए। इस मौके पर राज्य के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट भी मौजूद हैं.
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर,भोपाल से #PMAYG के अंतर्गत 3.50 लाख नवीन आवासों की स्वीकृति एवं हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किश्त ₹875 करोड़ का वितरण। #SabkoAwas https://t.co/MJxDVUaPWs
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) January 28, 2022
बता दें कि यह कार्यक्रम स्थानीय स्तर (ग्राम एवं जिला पंचायत, जिला) पर भी आयोजित किया जा रहा है। जहां सीएम के कार्यक्रम को वर्चुअली लाभार्थियों को दिखाया जा रहा है. समारोह में सांसदों और विधायकों के सुविधानुसार कहीं भी शामिल होने की व्यवस्था की गयी. मुख्य कार्यक्रम टेलीविजन और क्षेत्रीय चैनलों सहित इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दिखाया जा रहा है।