मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रीवा पहुचें। सीएम शिवराज ने रीवा में गणमान्य जनप्रतिनिधियों और कई हस्तियों के साथ वात्सल्य हॉस्पिटल का लोकार्पण किया। 

लोकार्पण के बाद सीएम शिवराज ने कहा कि, आज वात्सल्य अस्पताल का रीवा में लोकार्पण किया गया। वात्सल्य कहते ही मन ममता, स्नेह और आत्मीयता से भर जाता है। मुझे विश्वास है कि वात्सल्य अस्पताल के यहां आने से रीवा और विंध्य को चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में और भी बहुत सी सहूलियतें मिलेंगी। भगवान करे कि अस्पताल आने की किसी को आवश्यकता न पड़े, लेकिन जो यहां आये, वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर वापस जाये।

सीएम शिवराज का मंत्र : 

राज्य स्तरीय 'रोजगार दिवस' से सीएम शिवराज बोले, हमने प्रति माह रोजगार दिवस मनाने का निर्णय किया, जिसमें प्रति माह एक लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य था, लेकिन हम स्वरोजगार से पांच लाख से अधिक युवाओं को जोड़ रहे हैं। स्वरोजगार के साथ शासकीय सेवा में भी युवाओं को अवसर दे रहे हैं। पुलिस की भर्ती में शारीरिक योग्यता के लिए 50 प्रतिशत अंक मिलेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवकों को लाभ मिल सके। 

देखिये लाइव :

 

शिवराज बोले, हम सरकारी नौकरियों को स्वरोजगार से जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनायेंगे। अप्रैल से मु.उद्यम क्रांति योजना प्रारंभ हो रही है। इसके माध्यम से हम अपने बेटे-बेटियों को अपना उद्यम शुरू करने के लिए 1 से 50 लाख तक लोन देंगे। विंध्य का गेहूं पानी के अभाव में पिछड़ रहा था। हमने पानी की व्यवस्था की, तो विंध्य के गेहूं ने पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया। अब ये दुनिया के हर कोने में जाएगा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सहित अनेक योजनाओं के अंतर्गत हमारा संकल्प है कि हर महीने हम अगले साल से 2 लाख बेटे बेटियों को रोजगार दें और उन्हें आत्मनिर्भर भी बनायेंगे।

सीएम शिवराज ने ऐलान करते हुए कहा कि, 18 अप्रैल से हम तीर्थ दर्शन यात्रा पुन: प्रारंभ कर रहे हैं। हम बुजुर्गों को रेल से तो तीर्थ यात्रा करवायेंगे ही, जरूरत पड़ी तो हवाई यात्रा के माध्यम से भी तीर्थ दर्शन करवायेंगे।

शिवराज बोले- बुलडोज़र उठाओ और मिटा दो..!

रीवा में राज्य स्तरीय 'रोजगार दिवस' से सीएम शिवराज बलात्कारी बाबा और उसके साथियों पर गरजते हुए बोले..! कहाँ हैं कलेक्टर, एसपी बुलडोज़र उठाओ और मिटा दो दुष्कर्मियों के ठिकाने को, अब बेटियों पर बुरी नज़र डालने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा।