उत्तराखंड की थराली विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए Cm शिवराज ने कहा, कि कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास के लिए कुछ नहीं किया। गरीब, किसान, महिलाओं का दर्द PM मोदी ने समझा। आज हर गरीब को मकान, उज्ज्वला के तहत रसोई गैस सिलेंडर मिल रहा है।
उन्होंने कहा, देवभूमि के गौरव और सम्मान की रक्षा केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। अत: मैं उत्तराखण्ड के अपने सभी भाई-बहनों से आग्रह करता हूं कि आप अपना आशीर्वाद BJP को दें और प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के सपनों को साकार होने में अपना योगदान दें।
विधानसभा श्रीनगर, उत्तराखंड में आयोजित सभा। @BJP4UK #UttarakhandWithBJP https://t.co/R4wELQxC7T
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 7, 2022
ये राहुल और केजरीवाल, राहू और केतू हैं, यदि ये उत्तराखंड में आ गये, तो विकास को ग्रहण लग जायेगा। ये ग्रहण लगाने आये हैं। @BJP4UK #BJP4UK #UttarakhandWithBJP https://t.co/4GKG9zSnUZ pic.twitter.com/28xPWJcwHE
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 7, 2022
Cm शिवराज ने कहा, राहुल बाबा कंफ्यूज तो है ही फ्यूज बल्ब भी है, ट्यूब लाइट फ्यूज हो जाती है वैसे ही! उत्तराखंड आए तो जनरल बिपिन रावत जी का नाम ही भूल गए, बताओ ऐसा कोई नेता होता है क्या??
Cm ने कहा, आजकल कहते हैं मोदी ने दो भारत बना दिए। भारत को दो भागों में तो कांग्रेस ने विभाजित किया था, हिंदुस्तान और पाकिस्तान में बांट कर। दो भारत कांग्रेस ने बनाए, 1 भाग पाकिस्तान में चला गया और जब पंडित नेहरू भारत के प्रधानमंत्री थे तब चीन ने हम पर हमला करके भारत का एक हिस्सा छीन लिया था तब कांग्रेस की सरकार थी।
आज किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं है कि भारत माता की तरफ आंख उठाकर भी देख ले! लेकिन, अब अगर गलवान में चीन के सैनिकों ने भारत की धरती पर घुसने का प्रयास किया तो चीनी सैनिकों की गर्दन तोड़ तोड़ कर वापस चीन की सीमा में फेंक दिया।
Cm शिवराज ने कहा, महात्मा गांधी ने कहा था अब कांग्रेस भंग कर दो, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बात नहीं मानी लेकिन राहुल बाबा ने कसम खाई है कि गांधी जी के सपने को वो पूरा करके दिखाएंगे, कांग्रेस खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे।