मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एक क्लिक से 49 लाख से अधिक किसानों के खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि ट्रांसफर करे रहे है। बैतूल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। सीएम शिवराज ने खरीफ 2020 और रवि 2020-21 सीजन में 49 लाख फसल नुकसान के दावों के लिए किसानों के खातों में 7,600 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे बैतूल के न्यू बैतूल स्कूल मैदान में हुई। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ऑनलाइन शामिल हुए साथ ही राज्य के कृषि मंत्री कमल पटेल भी मौजूद रहें।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत राशि का वितरण। @pmfby #Betul #KisanoKiMPSarkar #SamriddhKisanMPkiPahchan #PMFBY https://t.co/j6hhTAv1i2
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) February 12, 2022
सिंगल क्लिक के माध्यम से किया भुगता :
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से 76OO करोड़ का भुगतान सिंगल क्लिक के माध्यम से करने के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के रूप में देश के किसी भी प्रदेश में दी गई फसल बीमा की सबसे बड़ी राशि है। आज 7618 करोड़ रुपए किसानों के खातों में हमने डाले हैं। जब फसलें खराब हुईं थी, तब हमने 2876 करोड़ रुपए की राहत राशि भी दी थी। आज हमने फसल बीमा योजना और राहत की राशि मिलाकर 10 हजार 494 करोड़ रुपए केवल खरीफ की फसल के लिए दिए हैं। केवल बैतूल जिले में 1,28,474 किसानों को 306.78 लाख रुपए मिल रहे हैं।
चारों तरफ सिंचाई योजनाओं का जाल बिछ रहा है : सीएम शिवराज
सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, बीते दो सालों में हमनें 29 हजार 834 करोड़ रुपए किसानों को जीरों परसेंट ब्याज पर कर्ज देने के लिए बैंकों को ब्याज के रूप में भरा है। सस्ती बिजली के लिए 30 हजार करोड़ रुपए अनुदान के रूप में दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में 6 हजार रुपए की राशि भेज रहे हैं। लेकिन हम भी 4 हजार रुपए दे रहे हैं। इस तरह प्रदेश के किसानों को 10 हजार रुपए मिल रहे है। अब हम चारों तरफ सिंचाई की योजनाओं का जाल बिछा रहे हैं। बैतूल जिले में भी आज जो भूमिपूजन किया है, उसमें नहर, बैराज बनाने के लिए योजना शामिल है। हमारी कोशिश यह है कि किसानों के खेत सूखे न रहें, उसमें फसले हमेशा लहराती रहें, ताकि देश का किसान खुशहाल रहें।
केन-बेतवा लिंक परियोजना को मिली मंजूरी : सीएम
सीएम शिवराज सिंह ने आगे कहा कि, आने वाले वर्षों में प्रदेश में हम सिंचाई के लिए 66 हजार करोड़ रुपए खर्च करेंगे। मैं प्रधानमंंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने 44 हजार करोड़ रुपए की केन-बेतवा लिंक परियोजना की मंजूरी दी। पिछले दिनों ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। बहुत जल्द उन किसान भाइयों के खातों में भी राहत राशि डाली जाएगी। सीएम ने कोरोना काल कों याद करते हुए कहा, दो-दो कोविड लहर के बावजूद हमने न मध्यप्रदेश का विकास रुकने दिया। न जनता का कल्याण रुकने दिया। प्रदेश में आगे भी विकास का रथ ऐसे ही चलता रहेगा।
हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा: सीएम
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि, कृषि के क्षेत्र में नवाचार करना है। आज दुनिया में जैविक खेती की मांग बढ़ रही है। धीरे-धीरे हमें प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना होगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर हमे ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में बता रहे थे। खेतों पर हाथों से हम कीटनाशक छिड़कते हैं, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, लेकिन ड्रोन से छिड़काव करेंगे तो हमारी मेहनत कम होगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। इससे किसानों को भी काफ़ी फ़ायदा होगा, क्योंकि टेक्नोलॉजी के माध्यम से मेहनत कम और फ़ायदा ज्यादा होता हैं।
किसान भाई लगाए सोलर प्लांट : सीएम
सीएम ने आगे कहा कि, हम कस्टम हायरिंग सेंटर खोल रहे हैं। किसान बेटा-बेटी आगे आ सकते हैं। अपना कस्टम हायरिंग सेंटर खोल सकते हैं। कोल्ड स्टोरेज, गोदाम खोल सकते हैं। लोन और सब्सिडी लेकर इस क्षेत्र में भी काम-धंधा खड़ा कर सकते हैं। हम कोयले से ज्यादा पानी से बिजली बना रहे हैं। सूरज से भी बिजली बनाएंगे। किसान भाई यदि चाहें तो अपनी पथरीली जमीन पर 2 मेगावॉट तक का सोलर प्लांट लगा सकते हैं। उस पर भी सब्सिडी हम खरीदेंगे।
अपने गांव के विकास का लें संकल्प : सीएम
सीएम के अनुसार, नर्मदा जयंती के दिन मैंने अपनी जन्मस्थली जैत का गौरव दिवस मनाया। मैं आपसे अपील करता हूं कि आप सभी अपने गांव का जन्मदिवस तय करें। गांव के विकास का संकल्प लें। गांव का भी हम मास्टर प्लान बनाएंगे। स्व-सहायता समूह की बहनें बहुत अच्छा काम कर रही हैं। ढेरों उत्पाद बना रही हैं। इस साल हम 2500 करोड़ रुपए स्व-सहायता समूहों को देंगे। हमारी कोशिश है कि एक महिला की कम से कम आमदनी 10 हजार रुपए महीना होनी चाहिए। आज गेहूं के उत्पादन में मध्यप्रदेश ने पंजाब को पीछे छोड़ दिया है। गेहूं के उत्पादन में हम नंबर वन हैं। किसान भाइयों पर मुझे गर्व होता है। गेहूं, धान, मूंग भी खरीद रहे हैं। महिला स्व-सहायता समूह आंगनवाड़ी का पोषण आहार बनाने का भी काम करेंगी। अभी केवल सात प्लांट हैं। आने वाले समय में हर पंचायत में इस काम को ले जाएंगे।
प्रधानमंत्री टोटी वाला नल लगाकर शुद्ध पानी देंगे : सीएम
सीएम ने कहा, प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन योजना में बड़ा काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के हर गांव के, हर घर में पाइप लाइन बिछाकर टोटी वाला नल लगाकर शुद्ध पानी देंगे। हमने आवास प्लस का सर्वे कराया है। कई लोग झोपड़े में रहे हैं। कई घरों में एक से ज्यादा परिवार रहे हैं। प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हम हर गरीब को पक्का मकान देंगे। सरकारी भर्तियों में प्रतिबंध समाप्त करके शासकीय पदों पर भर्ती निकाल रहे हैं। दूसरी तरफ हर महीने दो लाख लोगों को स्वरोजगार योजना से जोड़ रहे हैं। रोटी और रोजगार के लिए यह सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
शिक्षा का नया प्लान :
सीएम ने कहा, शिक्षा के लिए हम सीएम राइज स्कूल खोल रहे हैं। यह स्कूल प्राइवेट स्कूल से बहुत बेहतर होंगे। अच्छे परिसर, लैब, स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी होंगी। बस सुविधा भी देंगे। अंग्रेजी कई बार हमारे बच्चों की प्रतिभा को कुंठित कर देती है। मध्यप्रदेश में अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई हिंदी में भी होगी। ताकि गरीब के बेटा-बेटी भी आगे बढ़ सकें। आइए अपने गांव और नगर को बनाने का संकल्प लें। हर एक गांव और शहर को आगे बढ़ाएंगे। अपना मध्यप्रदेश पीछे नहीं रहेगा। हम उसको आगे बढ़ाने का काम करेंगे।