भोपाल. मध्यप्रदेश में मानसून जबर्दस्त रूप से सक्रिय है. पूरे प्रदेश में झमाझम बरसात हो रही है. इससे अनेक हादसे भी हो रहे हैं. सबसे ज्यादा बिजली गिरने की घटनाएं घट रहीं हैं. इससे प्रदेशभर में बहुत लोग हताहत हो चुके हैं. इससे बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं. अब सीएम शिवराजसिंह चौहान ने भी इस संबंध में ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में आकाशीय बिजली के कहर से बचने का आसान तरीका बताया गया है.
राज्य में सोमवार सुबह से ही झमाझम बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने आज करीब 5 घंटे के दौरान भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल के साथ ही खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, धार, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और सीहोर में अति बारिश का अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में विदिशा में 8, नर्मदापुरम और आलीराजपुर में 7-7, रायसेन में 5, बैतूल और श्योपुर में 4-4 इंच पानी गिर गया।
इधर बरसात के साथ बिजली गिरने की घटनाएं भी हो रहीं हैं. प्रदेश में बारिश के मौसम में बिजली गिरने से कई लोगों की रोज मौतें हो रहीं हैं. हाल ये है कि महज 7 दिनों में ही बिजली गिरने से राज्य में करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 75 लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार भोपाल के आसपास ही 3500 बार बिजली गिरी है।
बिजली से बचाव के लिए लोग तरह—तरह के उपाय बता रहे हैं. अब प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी इसके लिए एक वीडियो शेयर किया है. आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सीएम ने अपने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा:
मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। ऐसे में आकाशीय बिजली से हादसे की आशंका रहती है। इससे बचाव का आसान उपाय इस रोचक वीडियो से @ndmaindia ने बताया है। प्राधिकरण को जागरूकता हेतु धन्यवाद।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) July 11, 2022
ईश्वर सभी नागरिकों को सदैव सुरक्षित रखें। pic.twitter.com/mnYgVYaPcU
मध्यप्रदेश में मानसून सक्रिय है और विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हो रही है। ऐसे में आकाशीय बिजली से हादसे की आशंका रहती है। इससे बचाव का आसान उपाय इस रोचक वीडियो से @ndmaindia ने बताया है। प्राधिकरण को जागरूकता हेतु धन्यवाद।
ईश्वर सभी नागरिकों को सदैव सुरक्षित रखें।