इंदौर में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का गुरुवार को समापन हो गया। समापन के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समिट में शामिल हुए निवेशकों को धन्यवाद दिया और भविष्य में प्रदेश में लेकर सभी तरह के सहयोग का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने संबोधन में बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में हमारे पास कुल मिलाकर 15 लाख 42 हजार 514 करोड़ के इंटेशन ऑफ इन्वेस्टमेंट आए हैं। इनसे लगभग 29 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवेशकों से कहा कि हमने आपको प्रेम के बंधन में बांधा है, इंदौर में लगा पूरी दुनिया आ गई हो, सब मिलकर एक हो गये। जिस प्रेम से दुनिया के 84 देशों के लगभग 3500 से अधिक प्रतिनिधि मिले वह अदभुत है। मुझे लगता है यह भारत के संस्कार है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने जी-20 के वसुधैवकुटुम्बकम का मंत्र दे दिया है। हमारे ग्लोबल लीडर मोदी जी कहते हैं, पूरा विश्व ही हमारा परिवार है। हम जिओ और जीने दो के सिंद्धांत पर चल रहे हैं। हमने सिर्फ भारत के कल्याण की कामना नहीं की, पूरे विश्व के कल्याण की भावना भाई।
सीएम शिवराज ने आगे कहा कि मुझे कहते हुए प्रसन्नता है, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में कुल 10 देश पार्टनर कंट्री इनके नाम है- जापान, कनाडा, नीदरलैंड गयाना, मॉरिशस, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे, सूरीनाम पनामा और फीजी ने अपने स्टॉल भी लगाए। 84 देशों के 447 अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस डेलीगेट्स, 401 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय बायर्स हुए शामिल और लगभग 5000 से अधिक डेलीगेट्स आये।
जानिये सीएम शिवराज के संबोधन की ख़ास बातें
- इंदौर अदभुत है, इंदौर से मध्यप्रदेश में निवेश का नया दौर शुरू हो रहा है। मध्यप्रदेश में विश्वास का वातावरण है, निवेश के लिए आइडियल डेस्टीनेशन है। हम माननीय प्रधानमंत्री जी के रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र को हम अक्षरशः धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं।
- मध्यप्रदेश अजब इसलिए है, क्योंकि पिछले 18 सालों में हमने शून्य से शिखर की यात्रा की है। मध्यप्रदेश गजब इसलिए है, क्योंकि ये संसाधन संपन्न हैं, ये शांति का टापू है, ये आध्यात्म का केंद्र है, ये पर्यटन में बेजोड़ है, ये इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर टेक्नोलॉजी तक और इनोवेशन से लेकर इंटरप्रीन्योरशिप तक हर क्षेत्र में समय से आगे चलने की क्षमता रखता है।
- मध्यप्रदेश सजग इसलिए है क्योंकि हमने अपनी कोर क्षमताओं को ही अपनी शक्ति बनाया है। चाहे एग्रीकल्चर या फूड प्रोसेसिंग, चाहे टेक्सटाइल हो या फार्मा, चाहे लॉजिस्टिक्स हो या आईटी, चाहे ऑटोमोबाईल हो या फिर नवकरणीय ऊर्जा ये सभी क्षेत्र मध्यप्रदेश की असली ताकत है। और हम इन सभी क्षेत्रों में देश में अग्रणी हैं।
- माननीय प्रधानमंत्रीजी ने कहा कि एक स्थिर सरकार, एक निर्णायक सरकार और सही नीयत से चलने वाली सरकार विकास को अभूतपूर्व गति देती है और निश्चित रूप से यही तो मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है मैं इस टीम के भरोसे आपसे कहता हूं, हम विकास को नई गति देंगे। मैं मध्यप्रदेश के सीईओ होने के नाते विश्वास दिलाता हूं, आपके निवेश का एक पैसा भी फिजूल नहीं जाएगा।
- हम मध्यप्रदेश में गारमेंट सेक्टर के लिए प्लग एंड प्ले फेसिलिटी क्रियेट करने जा रहे हैं अभी तक यह सुविधा IT और IT इनेबल्ड सर्विसेस सेक्टर में उपलब्ध है, लेकिन अब गारमेंट क्षेत्र में भी "प्लग एण्ड प्ले" की सुविधा निवेशकों को दी जावेगी । इससे निवेशक मध्यप्रदेश में आकर सीधे अपना कार्य प्रारंभ कर सकेंगे।
- कठिनाई दूर करने के लिए हाउ केन यू हेल्प की विडों खोली जा रही है, आप अपनी समस्या बताएं, जब तक उसका समाधान नहीं होगा, हम फॉलोअप करते रहेंगे, मैं भी उसकी महीने में एक दिन समीक्षा करूंगा।
- मध्यप्रदेश में ईज़ ऑफ स्टार्टिंग बिजनेस और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में हमने एक बड़ा निर्णय लिया है।
- चिन्हित अधिसूचित औद्योगिक क्षेत्रों में अब उद्योगपतियों को 3 वर्ष तक कोई अनुमति नहीं लेनी होगी। उद्योगों से ये अपेक्षा होगी कि वे नियमों और प्रक्रियाओं का स्वतःस्फूर्त रूप से पालन सुनिश्चित करेंगे। अब आपको अटकने और भटकने नहीं देंगे। आप पर पूरा भरोसा है।
- इतना ही नहीं, इन डीम्ड स्वीकृतियों के कम्प्लायंस के संबंध में उद्योगों की स्थापना से लेकर 3 वर्ष तक सक्षम अधिकारी द्वारा उद्योग का निरीक्षण भी नहीं किया जाएगा। कोई निरीक्षण परीक्षण नही करना, मामा को आप पर पूरा भरोसा है।
7 सूत्रीय रणनीति
- -संवाद लगातार
- -सहयोग हर परिस्थिति में
- -सुविधा नीति के अनुसार हर संभव सुविधा –
- -स्वीकृतियां बिना चक्कर लगाए मिलेंगी स्वीकृतियां
- - सेतु उद्योगों के लिए डेडीकेटेड हेल्पलाईन
- - सरलता सिंगल विंडो सिस्टम, ऑनलाईन सिस्टम
- - समन्वय विभिन्न एजेंसियों के बीच