मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7 जून को रायसेन जिले की सिलावनी तहसील के बम्होरी में महिला सम्मेलन तथा मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति-पत्र वितरण कर बहनों से संवाद भी करेंगे।
CM शिवराज सिलवानी एवं उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र को 328 करोड़ रूपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं।
इससे पहले मंगवार को रायसेन नगर के वार्ड क्र. 16 में आयोजित मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में लाड़ली बहनों को स्वीकृति पत्र भी वितरति किए गए । स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित महिलाओं तथा जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून को लाड़ली बहनों के बैंक खाते में एक-एक हजार रू की राशि जमा की जाएगी।