मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ भारतीय नव वर्ष गुड़ी पड़वा पर्व पर मुख्यमंत्री निवास में गुड़ी स्थापित की। यह गुड़ी शुभ प्रतीक और विजय पताका के रूप में होती है। गुड़ी पड़वा के दिन घर के द्वार पर गुड़ी स्थापित करने की परंपरा है।

महाराष्ट्र में इसका अधिक प्रचलन है। भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में गुड़ी पड़वा से शुभ कार्यों का आरंभ होता है। सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की है। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा कि, नववर्ष एवं गुड़ीपड़वा पर्व पर निवास में गुड़ी स्थापित कर प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि, कल्याण की कामना की। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, नागरिकों का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।