यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दिल्ली के दौरे पर रहेंगे। इस बार वह बीजेपी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत करेंगे। होली के बाद नई सरकार शपथ ले सकती है। यूपी में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही होली के बाद नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो जाएगी।

योगी ने आनंदीबेन पटेल को सौंपा अपना इस्तीफा :

गौरतलब है कि रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों को अपने आवास पर तलब किया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद यह पहली बैठक थी। सूत्रों के अनुसार बैठक में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, मंत्री लालजी टंडन और मंत्री अनिल राजभर मौजूद थे।

वहीं, बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राजभवन पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंपा। जिसके साथ ही अगली सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार बीजेपी सरकार की सत्ता में वापसी के कई मायने निकाले जा रहे हैं। सत्ता में वापसी से कई मान्यताएं टूट गईं है। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद भी बीजेपी ने सभी 8 सीटों पर क्लीन स्वीप कर जीत हासिल की है।