वाराणसी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार 1550 फीट की ऊंचाई पर उनके हेलिकॉप्टर से पक्षी टकरा गया। यह हादसा वाराणसी में हुआ हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. पायलट को हेलिकॉप्टर की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
सीएम योगी शनिवार को दो दिन के दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे. वाराणसी में रविवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस हेलिकॉप्टर में बैठे उसकी एक पक्षा से टक्कर हो गई. यह दुर्घटना बेहद खतरनाक साबित हो सकती थी लेकिन पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित रूप से हेलिकॉप्टर को उतार लिया. बताया जा रहा है कि उनके चॉपर से 1550 फीट की ऊंचाई पर पक्षी टकरा गया था। हालांकि पायलट ने बर्ड हिट के बाद भी हेलिकॉप्टर को एहतियातन पुलिस लाइन ग्राउंड में वापस लैंड करा दिया। पायलट की सूझबूझ से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।
हालांकि इस वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ को पुलिस लाइन ग्राउंड से वापस सर्किट हाउस लौटना पड़ा। इस घटना के बाद सीएम सर्किट हाउस से लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट सड़क मार्ग से पहुंचे। वह सुबह 11 बजे स्टेट प्लेन से लखनऊ रवाना हो गए।
जानकारी के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ जाने के लिए सर्किट हाउस से सुबह 9 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड के लिए रवाना हुए। डीएम कौशल राज शर्मा ने बताया कि उनके हेलिकॉप्टर ने कुछ देर बाद यहां से उड़ान भरी। करीब 10 मिनट के बाद ही चॉपर वापस पुलिस ग्राउंड पर लैंड हो गया जिससे पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। सीएम नीचे उतरे तो पता लगा कि आसमान में एक पक्षी हेलिकॉप्टर से टकरा गया था। पिसौर पुल के समीप 1550 फीट की ऊंचाई पर यह दुर्घटना हुई.