योगी आदित्यनाथ आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। वहीं उनके नए कैबिनेट को लेकर चर्चाओं का बाजार हर तरफ गर्म है। प्रदेश की नई कैबिनेट में युवाओं, नारी शक्ति और अनुभवी नेताओं को मौका मिलेगा। पीएम मोदी की मौजूदगी में यूपी कैबिनेट के नए मंत्री शपथ लेंगे। इस कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने के भी प्रयास किए जाएंगे।
अनुमान है कि आज नए कैबिनेट में 45 से 47 मंत्रियों को जोड़ा जा सकता है। इसमें 24 कैबिनेट, 10 से अधिक स्वतंत्र राज्य मंत्री और लगभग 12 राज्य मंत्री शामिल हो सकते हैं। कैबिनेट में 15 से ज्यादा नए चेहरे हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पश्चिम से पूर्व तक अगड़े, पिछड़े, दलित और अत्यंत दलित वर्ग के प्रतिनिधित्व पर चर्चा होगी। वहीं इस बार पार्टी युवा चेहरों को भी मौका दे सकती है। साथ ही इस बार कैबिनेट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ सकती है।
इन नेताओं को मिलेगी जगह..! सूत्र
इस बार जयकुमार जैकी, संदीप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह ओलख, मोहसिन रजा, अतुल गर्ग, रवींद्र जायसवाल, अशोक कटारिया, कपिल देव अग्रवाल, अनिल राजभर, भूपेंद्र चौधरी, आशुतोष टंडन, लक्ष्मीनारायण चौधरी, बृजेश पाठक, जय प्रताप सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थ नाथ सिंह, सतीश महाना, सुरेश खन्ना और स्वतंत्रदेव सिंह को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक और संजीव गोंड को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
सहयोगियों को मिलेगा मौका :
नए कैबिनेट में सहयोगियों को भी जगह दी जाएगी। अपना दल (एस) के आशीष पटेल निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी और अपना दल से एक राज्य मंत्री भी बनाया जा सकता है। नए चेहरों की बात करें तो अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्विनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, बृजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर और प्रतिभा शुक्ला को भी जगह मिल सकती है।
महिलाओं की भागीदारी ज्यादा :
वहीं नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहूर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया को भी जगह मिल सकती है।