देश में महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ता जा रहा है। पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के 12 घंटे से भी कम समय बाद ही दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो गई है। सीएनजी की कीमत में 2.50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 71.61 रुपये प्रति किलो हो गई।

देश में पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़ गए हैं। सरकार ने अब पीएनजी की कीमत में 4.25 रुपये की बढ़ोतरी की है। दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी आपूर्तिकर्ता आईजीएल के अनुसार, नई बढ़ोतरी 14 अप्रैल से प्रभावी हो गई है। गौतम बुद्ध नगर जिले में गुरुवार से पीएनजी की कीमत 45.96 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) हो गई है। अब पीएनजी समान कीमत पर गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में उपलब्ध होगा।

यहां जानिए अपने शहर की कीमत : (CNG) प्राइस 

दिल्ली- 71.61 रुपये प्रति किलो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद - 74.17 रुपये प्रति किलो
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली - 78.84 रुपये प्रति किलो
गुरुग्राम - 79.94 रुपये प्रति किलो
रेवाड़ी - 82.07 रुपये प्रति किलो
करनाल और कैथल- 80.27 प्रति किलो
कानपुर, हमीरपुर और फतेहपुर - 83.40 प्रति किलो
अजमेर, पाली और राजसमंद - 81.88 रुपये प्रति किलो

15 दिन में तीसरी बार बढ़ोतरी -

पीएनजी की कीमतों में करीब 15 दिनों में तीसरी बार बढ़ोतरी हुई है। करीब 10 दिन पहले पीएनजी के दाम में 5.85 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले, इंद्रप्रस्थ गैस "आईजीएल" 6 अप्रैल से पीएनजी को 41.50 रुपये प्रति एससीएम पर बेच रहा था।