भोपाल,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 'मोची सम्मेलन' में इस वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिये कई ऐलान किये। उन्होंने कहा कि जो समाज मे सबसे पीछे या नीचे है उनकी भलाई भाजपा सरकार का पहला लक्ष्य रहा है। ऐसे वर्ग को इज्जत दिलाने के लिये हर संभव प्रयास किये जायेंगे।
मेरा संकल्प है कि मोची भाई-बहनों के कल्याण के लिए हर प्रयत्न करूंगा। आपकी आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे। आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे: CM pic.twitter.com/Q7XHsdma4m
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 6, 2022
कहा कि मोची समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सरकार मदद देगी, यदि इन बच्चों का निजी मेडिकल कालेज में भी एडमिशन होगा तो भी सरकार वित्तीय मदद करेगी। इसके अलावा आवासहीन परिवार को मकान व खाद्यान्न भी मिलेगा। इसके अलावा इनके व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकार मदद करेगी। अपनी तरह के इस अनोखे सम्मेलन में शिवराज ने मंच पर मोची बंधुओं का सम्मान किया, उनके द्वारा बनाकर लाए गए जूते भी पहने। उन्होंने कहा कि मोची बंधुओं को उनके उत्पाद के लिए बाजार उपलब्ध कराने की दृष्टि से क्रिस्प व नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फुटवियर डिजाइनिंग द्वारा प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पादुका योजना के संबंध में भी जानकारियां दीं। इससे पहले उन्होंने संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण व कन्या पूजन किया।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में मोची बंधुओं का सम्मेलन। https://t.co/aAmIQltxcH
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) May 6, 2022
शिवराज का संबल: इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब संबल-2 और पोर्टल की शुरुआत कर रहे हैं। वे अनुग्रह सहायता योजना के 27897 प्रकरणों में करीब 6 सौ करोड़ रुपये की राशि भी खातों में ट्रांसफर करेंगे।
ऐसा चाहूं राज मैं,जहां मिले सबन को अन्न,
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 6, 2022
छोट-बड़ो सब सम बसे,रविदास रहे प्रसन्न।
संत रविदास जी तब प्रसन्न होंगे,जब गरीब को रोटी व उचित सम्मान मिलेगा। हमारी सरकार इस संकल्प की सिद्धि हेतु कटिबद्ध है।
भोपाल में मोची बंधुओं के सम्मेलन में भाग लिया। https://t.co/nFycApsCOn https://t.co/dzH51ZeBZB pic.twitter.com/J5H2tXGYUc