नारियल पानी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन कुछ मौसमों में यह परेशानी पैदा कर सकता है। इसीलिए सर्दियों में नारियल पानी न पिएं। जानिए इसे पीने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।
कहा जाता है कि रोजाना 1 गिलास नारियल पानी पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। यह सामान्य पानी के बराबर होता है। लेकिन सर्दी के मौसम में इसका असर अलग होता है। तो जानिए किसे नारियल पानी नहीं पीना चाहिए और इसका सेवन करने से कितना फायदा और नुकसान होता है।
सर्दी जुकाम-
सर्दी के मौसम में अगर सुबह या शाम नारियल पानी का सेवन किया जाए तो इससे सर्दी-खांसी होने का खतरा बढ़ जाता है, विशेषज्ञों का कहना है कि नारियल पानी का शीतल प्रभाव होता है। इसलिए सर्दियों में इसे दोपहर के समय पीना फायदेमंद रहेगा।
रक्तचाप-
ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर अधिक प्रभावित होता है और ऐसे रोगियों को भी नारियल पानी नहीं पीना चाहिए। नारियल पानी में ब्लड प्रेशर कम करने के गुण होते हैं। बहुत अधिक पानी पीने से भी रक्तचाप कम हो सकता है।
बार-बार बाथरूम जाने की समस्या-
अगर आप सर्दियों में नारियल पानी का सेवन करते हैं तो इससे आपको बार-बार पेशाब आने की समस्या हो सकती है। दोपहर के समय एक गिलास नारियल पानी पीने की दिनचर्या का पालन करने की सलाह दी जाती है।
लूज मोशन-
किसी भी पदार्थ का अधिक सेवन शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। इसी तरह नारियल पानी के अधिक सेवन से लूज मोशन की समस्या हो सकती है। ऐसा शरीर में पानी की मात्रा बढ़ने के कारण होता है।