हार्टअटैक के बाद कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक है। दिल्ली के AIIMS में राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर सपोर्ट पर ले लिया गया है। एंजियोप्लास्टी के बाद भी उनका ब्रेन रिस्पांस नहीं कर रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक राजू श्रीवास्तव के हार्ट के एक बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था।

बुधवार को कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया था। जहां डॉक्टर्स ने राजू को हार्ट अटैक की पुष्टि की थी। 

राजू श्रीवास्तव के भाई ने बुधवार को बताया था कि राजू श्रीवास्तव की पल्स भी कम है है। उनकी हालत भी अभी स्टेबल है। डॉक्टरों  ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की पिछली मेडिकल रिपोर्ट्स देखने के बाद एंजियोग्राफी करने का फैसला लिया था। 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं। हालांकि उनका राजनीतिक सफर 2012 में समाजवादी पार्टी के साथ शुरू हुआ था। भाजपा में शामिल होने के बाद वे स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर बने। साथ ही भाजपा ने उन्हें स्टार प्रचारक का भी जिम्मा सौंपा। योगी सरकार के बनते ही उन्हें दर्जा प्राप्त मंत्री बनाया गया है।