कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव का बुधवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। कुछ दिन पहले उनकी हालत में सुधार के बाद वेंटिलेटर से हटा दिया गया था लेकिन वे फिर वेंटिलेटर सपोर्ट पर वापस चले गए थे।
एम्स हॉस्पिटल में राजू श्रीवास्तव की हर एक मूवमेंट पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इधर इंडस्ट्री के प्रशंसक, दोस्त और राजू के शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य के लिए दुआ कर रहे थे। कॉमेडियन जॉनी लीवर, सुनील पाल लगातार अस्पताल जाकर राजू के प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट दे रहे थे।
Comedian #RajuSrivastava passes away in Delhi at 58. He was admitted to AIIMS after collapsing while working out at the gym pic.twitter.com/cJTGn3EUf9
— DD News (@DDNewslive) September 21, 2022
राजू श्रीवास्तव को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अचानक हुई इस घटना के बाद कॉमेडियन को लेकर हर कोई काफी शॉक्ड था। राजू को एक्सरसाइज करते ही बेचैनी महसूस होने लगी थी जिसके बाद राजू को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल ले जाया गया था।