कांग्रेस ने अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा ने यह नोटिस जारी किया है। आलोक शर्मा को  नोटिस चैनलों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर जारी किया है।

पार्टी ने आलोक शर्मा के बयान को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दो दिन में जवाब देने को कहा है। साथ ही ये चेतावनी दी है कि जवाब ना देने या संतोषजनक जवाब ना देने पर की जाएगी सख़्त कार्रवाई भी की जा सकती है।

नोटिस में पार्टी के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए आलोक शर्मा को फटकार भी लगाई गई है। नोटिस में कांग्रेस ने उन लिंक्स को भी शेयर किया है जिसमे आलोक शर्मा अलग अलग डिबेट्स में कमलनाथ को लेकर अपनी बात रखते नज़र आ रहे हैं।  

गौरतलब है कि आलोक शर्मा ने दो हफ्ते पहले एक टीवी में अपना साक्षात्कार दिया था जिसमें उन्होंने कहा कि कमलनाथ खुद नहीं चाहते प्रदेश के अंदर कांग्रेस की सरकार बने, अगर वे चाहते तो 5-6 वर्षों में प्रदेश के अंदर  कांग्रेस की सरकार होती।

आलोक शर्मा यह भी कहते नज़र आये कि  इस बार 2023 के विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण के दौरान कमलनाथ ने तानाशाही दिखाई थी। कांग्रेस नेताओं को उनका काम करने से भी रोका। साथ ही यह भी कहा था कि उनके घर ईडी-सीबीआई क्यों नहीं पहुंचती है और इसी मामले में दो दिन के भीतर आलोक शर्मा से जवाब मांगा गया है।