LPG Price Hike: 1 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर की नई दरों की घोषणा की गई। एक सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। वाणिज्यिक सिलेंडरों में बढ़ोतरी की गई है और घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी 7 मार्च के बाद और महंगे होने की संभावना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का छठा चरण 3 मार्च को है और सातवें चरण में 7 मार्च को है। ऐसे में 7 मार्च के बाद सिलेंडर के दाम और बढ़ने की संभावना है।
Prices of 19kg commercial LPG cylinders increase by Rs 105 in Delhi and by Rs 108 in Kolkata; price of 5kg commercial LPG cylinders also rises by Rs 27.
— ANI (@ANI) March 1, 2022
No increase in rates of domestic LPG cylinder. New rates are effective from today. pic.twitter.com/IQBIe5PuO4
इस बीच, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 6 अक्टूबर, 2021 के बाद से न तो सस्ते हुए हैं और न ही अधिक महंगे। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 प्रति बैरल के ऊपर चढ़ गई हैं। हालांकि, इस अवधि के दौरान वाणिज्यिक सिलेंडरों की कीमत में काफी बदलाव आया। अक्टूबर 2021 से 1 फरवरी 2022 के बीच एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 170 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 1 अक्टूबर को दिल्ली में एक वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत 1,736 रुपये थी। नवंबर में यह 2,000 रुपये और दिसंबर में 2,101 रुपये थी। उसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हो गया। फरवरी 2022 में यह सस्ता हुआ और 1907 रुपये पर आ गया।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की बढ़ोतरी -
इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में कीमत 1,987 रुपये के बजाय 2,095 रुपये होगी, जबकि मुंबई में कीमत 1,857 रुपये से बढ़कर 1,963 रुपये हो गई है।
घरेलू सिलेंडर के दाम जानिए :
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में महीनों से राहत दी गई है। कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल को पार कर जाने के बावजूद 6 अक्टूबर 2021 से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं आया है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव के बाद यानी 7 मार्च के बाद गैस के दाम में बढोतरी हो जाएगीं।