यह जनसुनवाई सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें मानवाधिकार हनन के पूर्व लम्बित एवं मौके पर प्राप्त नये मामलों की सीधी जनसुनवाई की जाएगी। जनसुनवाई में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन, सदस्य सरबजीत सिंह, आयोग कार्यालय में झाबुआ जिले के मामलों के प्रस्तुतकर्ता अधिकारी सहित आयोग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। झाबुआ में आयोजित होने वाली इस सीधी जनसुनवाई में मानवाधिकार हनन से पीड़ित, जिले का कोई भी व्यक्ति या समूह अपना नया आवेदन भी दे सकेंगे।