भोपाल: राज्य सरकार ने शासकीय सेवकों को देय भत्तों यथा गृह भाड़ा भत्ता, यात्रा भत्ता, सचिवालयीन कार्य भत्ता आदि बढ़ाने के लिये इसका पुनरीक्षण करने हेतु सचिव वित्त की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है।

इसमें सचिव जीएडी तथा उप सचिव नियम शाखा वित्त विभाग सदस्य बनाये गये हैं। समिति सभी तथ्यों पर विचार कर अपना प्रतिवेदन दो माह के अंदर राज्य शासन को प्रस्तुत करेगी।