भोपाल: राज्य सरकार के जलसंसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता ने जल संससाधन संभाग राजगढ़ के अंतर्गत खिंचाखेड़ी बैराज एवं बरोल बैराज के निर्माण कार्य में व्यापक वित्तीय अनियमितताओं, तकनीकी फर्जीवाड़े और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच कराये जाने हेतु बृजेश मिश्रा के शिकायती पत्र के आधार पर तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है जिसमें मुख्य अभियंता पीसी महाजन, कार्यपालन यंत्री मयंक परमार तथा सहायक यंत्री दिव्यांश रोहित नियुक्त किये गये हैं। इस जांच दल को स्थल पर जाकर बिन्दुवार जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देने के लिये कहा गया है।