कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की शुरुआत आज से इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रही है .कॉमनवेल्थ गेम्स 28 जुलाई से लेकर 8 अगस्त तक चलेंगे. भारत की ओर से 200 से ज्यादा खिलाड़ियों का बड़ा दल कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 भेजा गया है. साथ ही इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला क्रिकेट को भी शामिल किया गया .
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खाने को लेकर शिकायत
बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ के लिए पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने कुछ शिकायतें भी की हैं.खिलाड़ियों का कहना है की उन्हें एक ही रूम शेयर करना पड़ रहा है और खाने के लिए भी होटल में बाहर जाना पड़ रहा है. टीम ने खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग कमरे की मांग की थी, लेकिन अब तक इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने शेयर रूम ही दिए हैं.
पीवी सिंधु में दिखे थे कोरोना के लक्षण
दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के शुरुआती कोविड टेस्ट में कोविड के लक्षण पाए गए थे सिंधु को आइसोलेशन में रखा गया था. उनके साथ आए अन्य खिलाड़ियों का भी टेस्ट किया गया था. मगर उनका दूसरा कोविड टेस्ट पूरी तरह नेगेटिव रहा.और वह अब टीम के साथ जुड़ गई है.
भारत के ध्वजवाहक होंगे सिंधु और मनप्रीत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह को ध्वजवाहक बनाया गया है.जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और बोक्सेर मेरीकॉम की गैरमौजूदगी में इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को पीवी सिंधु, मीराबाई चानू, रवि दहिया, निकहत ज़रीन, मनिका बत्रा समेत अन्य कई.खिलाडियों से गोल्ड की उमीदें है.