प्यार, मोहब्बत के किस्से अक्सर आपने सुनें ही होंगे। प्यार में लोग क्या कुछ नहीं करते.! सात संदर पार हो, या फ़िर चांद की सैर हो.. प्यार के किस्सों में ये सब कुछ आम बात हैं। आज हम आपकों एक ऐसी ही दिलकश जोड़ी से मिलवाने वाले है, जिसने तीन देशों का सफ़र सिर्फ़ सात फेरों में पूरा कर लिया।
जी हां..! प्यार में रिश्ते बहुत मजबूत होते जाते है। बीते दिनों से भले ही यूक्रेन और रूस का युद्ध चल रहा हों, लेकिन इस जोड़ी ने दोनों ही देशों के रिश्तों को फ़िर से मजबूती देने का काम किया हैं।
अब आप कहेंगे कि कैसे इस जोड़ी ने यूक्रेन और रूस के बीच रिश्ते को मजबूत किया? और कैसे तीन देशों का सफ़र सात फेरों में पूरा किया?
रूस का दूल्हा...यूक्रेन की दुल्हन, धर्मशाला में लिए सात फेरे, बोले- युद्ध नहीं प्रेम करो...#ATDigital #Russia #Ukraine #Marriage #Bride #Groom (Sayeed Ansari) pic.twitter.com/vtdVbCLdBk
— AajTak (@aajtak) August 4, 2022
तो फ़िर आगे, आप इस कहानी को कुछ इस तरह समझिए..! दो अलग-अलग देशों में रहने वाले इस प्रेमी जोड़े ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला पंहुचकर शादी की। ठीक इसी जगह पर कुछ समय पहले इन्हें प्यार हुआ था और यहीं पर इन्होंने शादी भी रचाई।
लैला-मजनू की इस कहानी में सात फेरे जहां लिये गए वह देश था भारत..! और लैला यूक्रेन से आई थी, साथ ही मजनू रूस से आया था। इस तरह लैला-मजनू ने तीन देशों का सफ़र (भारत-यूक्रेन-रूस) सात फेरों में पूरा किया। साथ ही दो देशों की लड़ाई के बीच इस जोड़े ने युद्ध की जगह प्यार करने का संदेश भी दिया।