चुरहट विधानसभा के ग्राम नैकिन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जन जागरण अभियान के तहत चलाए जा रहे घर वापसी अभियान में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के हांथो सैकड़ों युवाओं ने काँग्रेस की सदस्यता ली।

घर वापसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि जो सेवा भाव की परंपरा कुंवर अर्जुन सिंह के समय से चली आ रही है उसी सेवा भाव से मैं चुरहट के लोगों की सदैव सेवा करता रहूंगा। हमारी आपकी पहचान चुरहट से है मैं चाहे कहीं भी रहूं, मेरी भी पहचान भी चुरहट से है हमें अपनी पहचान को बनाए रखना है। आप सब आज घर वापसी कार्यक्रम के तहत कांग्रेस पार्टी से जुड़ेहैं। हमारा आप सबकी अपेक्षाओं पर सदैव खरा उतरने का प्रयास रहेगा।कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने शामिल हुए सभी साथियों का अभिनन्दन किया। 

हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए और इस घर वापसी कार्यक्रम के आयोजक ज्ञानेन्द्र अग्निहोत्री ने अपने उदबोधन में कहा कि चुरहट क्षेत्र का एक-एक युवा राहुल भैया के साथ आने को आतुर है।

बता दें कि  चुरहट विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर दस्तक देकर हर परिवार को कांग्रेस से जोड़ने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम उसी अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया था। अब देखना है कि है यह घर वापसी अभियान आगामी चुनावों में कांग्रेस के लिए कितना कारगर साबित होता है