लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्म को पत्र लिखाकर माफ़ी मांगी है.नेता विपक्ष ने अपने राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर खेद जताते हुए पत्र में लिखा कि जुबान के फिसलने के कारण उन्होंने राष्ट्रपति के लिए गलत शब्द का प्रयोग किया. इसका उन्हें खेद है और वह अपने बयान के लिए माफ़ी मांगते है।
नेता विपक्ष ने दी थी मामले पर सफाई
लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मामले पर सफाई देते हुए कहा था .अचानक उनके मुंह से यह शब्द निकल गया था। उनकी कोई गलत मंशा नहीं थी.मैंने पहले राष्ट्रपति कहा और साथ-साथ में राष्ट्रपत्नी शब्द निकल गया. लेकिन सत्ताधारी दल तिल का ताड़ बनाने की कोशिश में जुटा है। उन्होंने कहा कि सिर्फ एक बार बात निकली है और चूक हुई है। इसके लिए मुझे फांसी पर लटकाना है तो लटका दो।
अधीर रंजन चौधरी के बयान पर हुआ था संसद में हंगामा
दिल्ली में पार्टी के एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया था. जिसे भाजपा ने मुद्दा बना लिया था और दोनों सदनों में भारी हंगामा किया था.भाजपा का कहना था कांग्रेस नेता का बयान बताता है कि उनकी पार्टी की सोच क्या है और इस मामले में अधीर रंजन चौधरी ही नहीं सोनिया गांधी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से माफी मांगनी चाहिए।