भारत जोड़ो यात्रा के 62वें दिन कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडेय का निधन हो गया। हार्ट अटैक आने से पहले वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। कृष्णकांत पांडे हाथ में झंडा लिए चल रहे थे। कुछ ही देर में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। राहुल गांधी ने कृष्णकांत पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा है,कि “कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। आज यात्रा के दौरान उन्होंने आखिरी वक्त पर तिरंगा फहराया। देश के प्रति उनका समर्पण हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।”

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी ट्वीट करके कृष्णकांत पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट मेंलिखा है,कि, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सेवा दल के महासचिव कृष्ण कुमार पांडे राष्ट्रीय ध्वज को थामे मेरे साथ चल रहे थे। कुछ मिनटों के बाद उन्होंने एक सहयोगी को झंडा थमा दिया और चले गए। इसके बाद वह गिर गए और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।”