उज्जैन : गुरुवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस समिति की उपाध्यक्ष नूरी खान ने संतों के धरना और प्रदर्शन के बाद शिप्रा नदी में चार फुट गहरे पानी में उतरकर जल सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। इस बीच, वह फिसल गई और पानी में डूबने लगी, साथ ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद उनके उनके समर्थकों ने उन्हे बहार निकला और स्थानीय अस्पताल ले गए।

आपकों बता दे कि, इससे पहले नूरी खान ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा था कि 20 साल में शिप्रा के शुद्धिकरण के नाम पर 650 करोड़ रुपये खर्च किए गए। शिप्रा नदी को अभी तक साफ नहीं किया गया है। इंदौर, देवास, उज्जैन के नालों का पानी नदी में आ रहा है. लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है।