कांग्रेस ने गुजरात मिशन 2022 के मद्देनजर रविवार को गुजरात की जनता के लिए वचन पत्र जारी कर वादों की झड़ी लगा दी. राहुल गांधी ने ट्विट करते हुए लिखा कि "भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे". उन्होंने आगे कहा कि 500 रुपए में LPG सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां, किसानों का 3 लाख तक क़र्ज़ा माफ़ करेंगे. हम गुजरात के लोगों से किए सारे वादे निभाएंगे. बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 8 वादे किए हैं.
कांग्रेस के कुछ बड़े चुनावी वादे-
1. 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर.
2. घरेलू बिजली की 300 यूनिट मुफ्त.
3.सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू होगी.
4. KG से PG तक लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा.
5. तीन हजार नए अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोले जायेंगे.
6. युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरी देने का वादा.
7. 3000 रुपये बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा.
8. कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
9. 10 लाख तक इलाज मुफ्त होगा.
10. आधुनिक सुविधाओं के साथ बनेंगे नए सरकारी अस्पताल.
11. किसानों का 3 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया जाएगा, साथ ही बिजली बिल भी माफ होगा.
12. नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा भी किया.
13. इंदिरा रसोई योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रुपये में भोजन देने की गारंटी.

कब होंगे गुजरात विधानसभा चुनाव?
चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में तारीखों का ऐलान कर दिया हैं. 1 दिसंबर को पहले, तो वहीं 5 दिसंबर को दूसरे चरण की वोटिंग होगी. साथ ही नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के साथ ही घोषित किये जायेंगे. गुजरात चुनाव के पहले चरण में 89 तो वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग होगी.