भोपाल. मध्यप्रदेश के एक कांग्रेस विधायक इनकम टैक्स विभाग के शिकंजे मे आ गए हैं. एमपी के नरसिंहपुर जिले के तेंदुखेडा से कॉंग्रेस विधायक संजय शर्मा के यहां इनकम टैक्स विभाग ने छापा मारा है. जानकारी के अनुसार विधायक संजय शर्मा के ठिकानों पर आईटी की कई टीम ने छापेमारी की है.
विधायक संजय शर्मा पहले भाजपा मेें थे और विधायक भी थे लेकिन टिकट कटने की आशंका में पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी छोड़कर कॉंग्रेस में शामिल हो गए थे. सूत्रों के अनुसार तेंदुखेडा विधायक संजय शर्मा के आधा दर्जन ठिकानों पर छापे मारे गए हैं. गुरुवार को सुबह सुबह इनकम टैक्स विभाग की अलग—अलग टीमों ने ये छापे मारे हैं.