कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोरोना टेस्ट एक बार फिर पॉजिटिव आया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम रमेश ने दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
Congress President Smt.Sonia Gandhi has tested positive for Covid-19 today. She will remain in isolation as per Govt. protocol.
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 13, 2022
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी।
इसके अलावा पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार भी कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेगी। तीन दिन पहले सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोरोना से संक्रमित हुई थीं।
मीरा कुमार ने ट्वीट किया कि मैं कल रात फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गई हूं। एहतियात के तौर पर मैं इस दौरान होम क्वारंटाइन में रहूंगी। मैं उन सभी से अनुरोध करती हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं, वे कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें।
I tested positive again for covid-19 last night and in home quarantine care. As a precautionary measure, I request all those who were in contact with me to follow the covid-19 protocol.#COVID19
— Meira Kumar (@meira_kumar) August 13, 2022