कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
"Congress President Sonia Gandhi has been discharged from Sir Ganga Ram Hospital and is advised to take rest," tweeted Jairam Ramesh, Congress General Secretary in-charge Communications
— ANI (@ANI) June 20, 2022
75 साल की सोनिया गांधी को 2 जून को कोविड हो गया था। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन तबियत ख़राब होने के कारण वह पेश नहीं हो सकीं। इस मामले में राहुल गांधी से ईडी लगातार पूछताछ कर रही है। अब जल्द ही सोनिया भी ईडी के सामने पेश हो सकती है।