हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में प्रचंड जीत हासिल की है, जबकि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को हराकर पंजाब में प्रचंड बहुमत हासिल किया है। इस चुनाव में सबसे बड़ा नुकसान कांग्रेस पार्टी को हुआ है। पंजाब में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा और सरकार तक चली गई है, साथ ही साथ अन्य राज्यों में भी पार्टी का ठीक प्रदर्शन नहीं था। उत्तर प्रदेश में अधिकतर उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर ली गई है। ऐसा लगता है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में चुनाव रिजल्ट को देखते हुए सोनिया गांधी आखिरकार सक्रिय हो गई हैं।
Congress President, Smt. Sonia Gandhi has asked the PCC Presidents of Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab, Goa & Manipur to put in their resignations in order to facilitate reorganisation of PCC’s.
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) March 15, 2022
Uttarakhand Congress President Ganesh Godiyal resigns from the post
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 15, 2022
Taking moral responsibility for the party's defeat in the State Assembly elections, I have submitted my resignation today, he says. pic.twitter.com/5AXO0aGu9J
सोनिया गांधी ने लिया बड़ा फ़ैसला :
कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों से इस्तीफ़ा मांग लिया है। साथ ही इन राज्यों में कांग्रेस का नया संगठन ढांचा बनाने पर भी विचार किया गया है। गौरतलब है कि इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के अजय कुमार लल्लू, पंजाब के नवजोत सिंह सिद्धू, गोवा के गिरीश छोडांकर, उत्तराखंड के गणेश गोदियाल और मणिपुर के लोकेन सिंह को इस्तीफा देना होगा। ये सभी पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची में शामिल है।
इस्तीफा किसका लिया जाएगा ?
1. अजय कुमार लल्लू, यूपी
2. नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब
3. गिरीश छोडांकर, गोवा
4. गणेश गोदियाल, उत्तराखंड
5. लोकेन सिंह, मणिपुर
गौरतलब है कि इससे पहले सोनिया गांधी ने खुद इस्तीफा देने की पेशकश की थी हालांकि कांग्रेस के सभी नेताओं का कहना था कि सोनिया गांधी को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी के साथ प्रियंका गांधी ने भी महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था, हालांकि बाद में तय हुआ कि गांधी परिवार इस्तीफा नहीं देगा। हालांकि कपिल सिब्बल और संजय दीक्षित जैसे नेता अब भी खुलकर कह रहे हैं कि गांधी परिवार को इस्तीफा दे देना चाहिए।