बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता जिस प्रकार रह-रह कर प्रधानमंत्री के लिए, भाषा और गालियों का प्रयोग कर रहे हैं, हर दिन टीवी में देखने को मिल रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने आप को गाली देने वाली पार्टी के रूप में स्थापित कर लिया है।
देंखे लाइव-
मोदी जी को नीच, यमराज और क्या-क्या नहीं कहा-
कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी के लिए इस्तमाल किये गए आपत्तिजनक शब्दों पर नाराजगी जताते हुए संबित पात्रा बोले, कर्नाटक के कांग्रेस के एक दिग्गत नेता ने मोदी जी को भस्मासुर कहा है। इसी तरह अभी हाल में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी जी को रावण तक कह दिया। सोनिया गांधी ने तो मोदी जी को मौत का सौदागर तक कह डाला। इस तरह कांग्रेस के नेताओं ने मोदी जी को नीच, यमराज और क्या-क्या नहीं कह दिया। इस तरह कांग्रेस के नेता 100 गाली पूरी कर चुके हैं। यह इनकी सोच को दर्शाता है।
कांग्रेस-आप पर बीजेपी का वार-
गुजरात चुनाव का जिक्र करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि ऐसे में गुजरात और देश की जनता से हम आह्वान करते हैं कि वह लोकतंत्र रूपी चक्र धारण करके ऐसी कांग्रेस पार्टी का लोकतांत्रिक रूप से समापन करें। इसी प्रकार अरविंद केजरीवाल झूठ को सच बनाने की कोशिश करते हैं। अभी कुछ दिन पहले ही केजरीवाल ने कहा कि मनीष सिसोदिया को क्लीनचिट मिल गया है। जो एक्साइज पॉलिसी में घोटाला हुआ है वह कोई घोटाला नहीं है, लेकिन ये बचने वाले नहीं हैं।
उन्होंने आगे बताया कि मनीष सिसोदिया से लेकर कई आरोपियों ने इस मामले में दर्जनों बार मोबाइल बदले हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि क्या आम आदमी इतना जल्दी जल्दी मोबाइल बदलता है? सिसोदिया का एक्साइज पॉलिसी घोटाले में बहुत बड़ा हाथ है, जांच चल रही है, कोई भी उन्हें बचा नहीं सकता है।
कांग्रेस ने किया पलटवार-
बीजेपी की तरफ से उठाये गए गंभीर सवालों पर कांग्रेस ने पलटवार किया. कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि आज से 18 दिन पहले PM मोदी मुस्कुराते हुए, गलबहियां करते हुए, लाल शर्ट पहनकर चीन के राष्ट्रपति से मिले। अब 18 दिन बाद अत्यंत विचलित करने वाली खबरें आ रही हैं। खबरों के मुताबिक- चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। लद्दाख में 'हमारी जमीन' पर चीन ने 200 शेल्टर बना लिए हैं। इन शेल्टर में चीन के सैनिक रहेंगे। जमीन हमारी और शेल्टर चीन के..! क्या अब भी PM मोदी कहेंगे कि हमारी सीमा में कोई घुसा नहीं है? क्या फिर हमारी जमीन पर कब्जे को मौन सहमति देंगे?
बीजेपी द्वारा उठाये गए सवालों पर तीखा हमला बोलते हुए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि PM मोदी छुईमुई हैं क्या? आप देश के प्रधानमंत्री हैं, आपकी 10 आलोचना होगी, 10 सवाल पूछे जाएंगे, आपकी जवाबदेही तय होगी। प्रधानमंत्री जब अपनी पद की गरिमा भूलकर ऊल जलूल बातें करते हैं तो सुनने को भी तैयार रहें। सुनिए कांग्रेस ने कुछ सवाल उठाते हुए आगे क्या कुछ कहा..!