सागर के खुरई क्षेत्र में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने हिंसक बर्ताव करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जमकर मारपीट की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस हंगामे और मारपीट की वजह से भाजपा के लगभग डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं को चोटे पहुंची हैं। इनमें भाजपा के अनुसूचित जाति के दो पूर्व पार्षद प्रभु एवं विनोद अहिरवार को गंभीर चोट आई है। इन दोनों ही घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज हेतु भोपाल भेजा गया है। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के हिंसक रवैयें से क्षेत्र में तनाव और रोष का माहौल निर्मित हो गया है।

 

*सूचना मिलते ही खुरई पहुंचे मंत्री भूपेन्द्र सिंह भाजपा के घायल कार्यकर्ताओं से की मुलाकात*

 

*खुरई के दो पूर्व पार्षद गंभीर रूप से घायल*

 

     _*खुरई।* सेल्फी प्वाइंट तोड़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकन ज्ञापन देने एसडीएम कार्यालय पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेसियों और असामाजिक तत्वों द्वारा हमला किए जाने और भाजपा कार्यकर्ताओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलते ही मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह तत्काल खुरई पहुंचे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से घटना का ब्यौरा लिया। कुछ देर बाद मंत्री श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को घटना की जानकारी दी। _

 

     मंत्री श्री सिंह ने बताया कि पूरी घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होंगे, जिन्होंने गुण्डागर्दी की है, उनके खिलाफ एफआईआर और गिरफ्तारी होगी। जिन पुलिस कर्मियों ने मारपीट की है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि खुरई टीआई को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि लगभग 150 भाजपा कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कई कार्यकर्ता अस्पताल में भर्ती हैं। कांग्रेस द्वारा गुण्डागर्दी हुई है। तहसील परिसर से पथराव किया गया है। 

 

     मंत्री भूपेन्द्र सिंह से अस्पताल पहुंचे और घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिये। भारतीय जनता पार्टी खुरई के अनुसूचित जाति के दो पूर्व पार्षद प्रभु अहिरवार और विनोद अहिरवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको हेतु भोपाल रिफर किया गया है, अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें पहुंची हैं और कई को फ्रेक्चर आया है। 

 

     खुरई में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं धरने पर नहीं आया हूं, कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए उनका धरना समाप्त कराने उनके बीच आया हूं। उन्होंने कहा कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में विकास के काम हो रहे हैं, उन कामों से खुरई के कुछ लोगों को बहुत तकलीफ है। पिछले दिनों नगर पालिका के द्वारा बच्चों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनावाया गया था, उसे तोड़ दिया गया। जिसकी रिपोर्ट नगर पालिका के द्वारा थाने में कराई गई है। नामजद रिपोर्ट है, परन्तु दो दिन से आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई थी, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज ज्ञापन देने एसडीएम आफिस जा रहे थे। जहां पहले से जमा कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। लगभग 150 कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। मै सागर में था। मुझे जैसे ही पता चला, यहां कार्यकर्ताओं से मिलने आया हूं। जिन कांग्रेस के लोगों या जिन गुण्डों ने हमला किया है, भाजपा कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, बहुत से लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 

 

*विकास विरोधी खुरई कांग्रेस के खिलाफ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*

_*खुरई।* भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खुरई में सेल्फी प्वाइंट तोड़ने के आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका संरक्षण करने वाली विकास विरोधी खुरई कांग्रेस के खिलाफ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।_

 

     जिसमें लेख है कि, विगत दिनों खुरई नगर के सेल्फी प्वाइंट की तोड़फोड़ की गई थी, जिसकी एफआईआर खुरई थाने में दर्ज है। आरोपी राजनैतिक विद्वेष के कारण खुरई के विकास का विरोध करने वाले स्थानीय कांग्रेसी नेताओं के द्वारा रची गई सुनियोजित साजिश के तहत ऐसे कृत्यों को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों से शासकीय संपत्ति को क्षति होती है जो दंडनीय अपराध है। 

 

     ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए इस घटना में लिप्त आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की जाना तथा उनसे पूछताछ करके घटना के साजिषकर्ताओं व संरक्षण करने वालों पर कार्रवाई आवश्यक है। ज्ञापन में मांग है कि पुलिस व प्रशासन इस प्रकरण में ठोस कार्रवाई करे। हम सभी खुरई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मांग करते हैं कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएग। उनसे पूछताछ करके घटना के साजिशकर्ताओं पर भी प्रकरण दर्ज हो।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की खुरई की घटना पर प्रतिक्रिया -

मध्यप्रदेश के सागर ज़िले के खुरई में विगत दिनो घटित एक घटना में बग़ैर जाँच के कांग्रेसजनो पर दर्ज झूठे प्रकरण के विरोध में आज क्षेत्र के कांग्रेसजन विधिवत पूर्व अनुमति लेकर सम्बंधित अधिकारी को शांतिपूर्ण ढंग से ज्ञापन देने के लिये खुरई में एकत्रित हुए थे।

तभी वहाँ सुनियोजित तरीक़े से बड़ी संख्या में बाहर से बुलाये गये भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली के रूप में पहुँचकर कांग्रेसजनो पर एवं पुलिस पर जमकर पथराव किया गया , जमकर गुंडागर्दी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया।

पुलिस ने गुंडागर्दी व पथराव कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पहले तो खदेड़ा लेकिन बाद में भाजपा नेताओ के दबाव में ज्ञापन देने आये निहत्थे कांग्रेसजनो पर जमकर लाठियाँ बरसायी।

इस पथराव व लाठीचार्ज में कई बेक़सूर कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए है।

अब पूरे मामले को अलग रंग देने के लिये सरकार व भाजपा नेताओ के दबाव में अब क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने व उनका दमन करने का षड्यंत्र व खेल खेला जा रहा है।

फ़र्ज़ीवाडा कर उन पर झूठे मुक़दमे लादने की साज़िश रची जा रही है।

भाजपा याद रखे , सत्ता का दुरुपयोग ना करे , समय बदलते देर नही लगती है , क्षेत्र का माहौल ख़राब ना करे।

क्षेत्र के कांग्रेसजन अकेले नही है , उनके साथ पूरी कांग्रेस खड़ी है।

हम ऐसे किसी भी दमनकारी कृत्य पर चुप नही बैठेंगे , डटकर विरोध करेंगे।

हमारी माँग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच हो , दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो लेकिन यदि किसी भी निर्दोष पर झूठी कार्यवाही होगी तो हम चुप नही बैठेंगे।