नई दिल्ली. महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस केंद्र सरकार को लगातार घेर रही है. बुधवार को कांग्रेस ने संसद भवन में महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. एक महिला सांसद तो इस दौरान गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं. इतना ही नहीं महिला सांसद ने बाहुबली स्टाइल में सिलेंडर को दोनों हाथों से सिर के ऊपर उठाकर महंगाई के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की.

विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर लगातार केंद्र की बीजेपी सरकार को घेर रही है. कांग्रेस ने बुधवार को संसद में महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान एक महिला सांसद गैस सिलेंडर लेकर विरोध प्रदर्शन करती नजर आईं. महिला सांसद ने बाहुबली मोड में गैस सिलेंडर को दोनों हाथों से उठाकर महंगाई के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. 

कांग्रेस के लोकसभा में व्हिप एम टैगोर ने इससे पहले सदन में महंगाई और एलपीजी की बढ़ती कीमतों पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव दिया. कांग्रेस ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने के मुद्दे पर भी स्थगन प्रस्ताव दिया है.