* मुरैना में कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी शारदा सोलंकी चुनाव जीतीं।
* रीवा में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अभय मिश्रा चुनाव जीते, रीवा नगर निगम पर 23 साल बाद कांग्रेस ने किया कब्जा।
* रतलाम से बीजेपी के मेयर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल जीते।
* देवास में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल जीतीं।
* कटनी में निर्दलीय मेयर प्रत्याशी प्रीति सूरी चुनाव जीतीं।
मध्यप्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 5 नगर निगम मुरैना, रतलाम, कटनी, देवास और रीवा में काउंटिंग चल रही है। रीवा नगर निगम में कांग्रेस प्रत्याशी अभय मिश्रा ने जीत हासिल कर ली है। वहीं रीवा की सियासत के दो बड़े चेहरों को यह चुनाव बड़ा झटका देता नज़र आ रहा है।
रीवा में पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के वार्ड में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। नगर निगम के वार्ड 23 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी रफीकुम शहनाज अंसारी को जीत हासिल हुई है।
तो वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल के पुत्र सज्जन पटेल भी पार्षद पद का चुनाव हार गए। सज्जन पटेल वार्ड 16 से चुनाव हार गए। रीवा के नतीजों से विंध्य की सियासत में हलचल होना तय माना जा रहा है।
रीवा के साथ मुरैना नगर निगम में भी कांग्रेस आगे है। वहीं देवास नगर निगम में भाजपा ने जीत की ओर कदम बढा दिए हैं। भाजपा प्रत्याशी गीता अग्रवाल करीब 15 हजार मतों से लीड ले चुकी हैं। रतलाम में भी भाजपा करीब 5 हज़ार मतों की बढ़त बनाये हुए है। कटनी नगर निगम में भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं प्रीती सूरी आगे चल रही हैं।