देश में विकास कार्यों को लेकर श्रेय की राजनीति नै नहीं है। इस राजनीति के बीच सोशल मीडिया पर गुजरात यूथ कांग्रेस के एक ट्वीट का स्क्रीन शॉट वायरल है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और विकास कार्यों को लेकर दावे किये गए हैं। अब गुजरात यूथ कांग्रेस पर इस ट्वीट को लेकर तंज़ कसे जा रहे हैं और यह कहा जा रहा है कि अब कांग्रेसी भी कहने लगे- मोदी है तो मुमकिन है।
इस वायरल स्क्रीनशॉट में पीएम मोदी की तस्वीर के साथ देवघर एयरपोर्ट के शिलान्यास और लोकार्पण का जिक्र किया गया है। साथ ही तस्वीर में यह कहा गया है कि हम ही शिलान्यास करते हैं हम ही उद्घाटन करते हैं।
दिल्ली भाजपा की प्रवक्ता अनुजा कपूर ने इस वायरल स्क्रीन शॉट के साथ लिखा- अब कांग्रेसी भी कहने लगे- मोदी है तो मुमकिन है
अब कांग्रेसी भी बोलने लगे 'मोदी है तो मुमकिन है' pic.twitter.com/QHwIpv2Uzv
— Anuja Kapur (@anujakapurindia) July 18, 2022
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 जुलाई को देवघर में एयरपोर्ट समेत करीब 16,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा था कि आज झारखंड को दूसरा एयरपोर्ट मिल रहा है। इससे बाबा बैद्यनाथ के भक्तों को काफी आसानी होगी।