प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कई जानकारियां निकलकर सामने आ रही हैं। एनआईए "NIA" की मुंबई शाखा को ईमेल पर एक पत्र मिला है जिसमें पीएम मोदी की हत्या करने की जानकारी दी गई है। इस ईमेल की NIA ने जांच की है। मेल में दावा किया गया है कि 20 किलो आरडीएक्स "RDX" के साथ पीएम मोदी की हत्या की साजिश स्लीपर सेल के जरिए रची जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आतंकी संगठनों ने अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने के लिए 20 स्लीपर सेल बनाए हैं।

मेल में दावा किया गया था कि आतंकियों को आरडीएक्स आसानी से मिल गया और 20 किलो आरडीएक्स का इंतजाम कर लिया गया है। मेल में कई लोगों के मारे जाने का भी दावा किया गया है। NIA अब मेल के स्रोत और इसकी सत्यता की जांच कर रही हैं। एजेंसियों का कहना है कि इस तरह की सूचना मिलने के बाद कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। ई-मेलर ने कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है ताकि साजिश का पर्दाफाश न हों..! 

ये है पूरा मामला :

सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की मुंबई शाखा को ईमेल पर एक पत्र मिला है। जिसमें पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस ईमेल में धमकी देने वाले व्यक्ति ने पीएम मोदी को 20 किलो आरडीएक्स से मारने की बात कही गई है। ईमेल में कई लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी है। हालांकि, मेल में कितनी सच्चाई है और कहां से मेल भेजा गया है, इसकी जांच की जा रही है।

सुरक्षा बलों को किया गया अलर्ट :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश होने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट कर दिया गया है। ईमेल भेजने वाले का पता लगाया जा रहा है।