पाइल्स एक गंभीर समस्या है, इसकी शुरुआत कब्ज से होती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और पाचन तंत्र की ख़राबी कब्ज की बड़ी वजह हैं। कब्ज जब समय पर ठीक नहीं होती है, तो यह पाइल्स का रूप ले लेती है। बवासीर दो तरह की होती है। पहली है बादी बवासीर, जिसमें गुदे के बाहर दर्दनाक मस्से हो जाते हैं लेकिन उनमें खून नहीं आता। दूसरी है खूनी बवासीर, जिसमें मस्से गुदे के अंदर होते हैं और उनमें दर्द के साथ खून आता है। जो गलत खाने-पीने आदतों और सुस्त जीवनशैली के कारण होती है।
अगर आप अक्सर ज्यादा तेल, मसाले, मैदा और सख्त भोजन करते हैं, तो आपको यह रोग आसानी से हो सकता है। इसी तरह अगर आप उन लोगों में से हैं, जो सिर्फ बैठने का काम करते हैं और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो भी आप इसकी चपेट में आ सकते हैं। पाइल्स जानलेवा नहीं है लेकिन इसका इलाज जरूरी है। मेडिकल में पाइल्स के कई इलाज हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपचारों के जरिए भी इस दर्दनाक बीमारी से राहत पा सकते हैं।
पाइल्स में होने वाली खुजली और जलन से राहत पाने के लिए आपको गरम पानी से नहाना चाहिए। इसके लिए एक टब में तीन से चार इंच गर्म पानी भरें और उसमें घुटनों को मोड़कर लगभग 10 से 15 मिनट तक बैठें। ऐसा नियमित रूप से करने से आपको फायदा हो सकता है।
फाइबर वाली चीजें खाएः बवासीर या कब्ज के मरीजों को अपने खाने में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। ये आपके मल को पास करना आसान बनाते हैं, जिससे बवासीर के रक्तस्राव और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
खूब पानी पिएंः आप अपने खाने में फाइबर वाली चीजों को शामिल करें और इसके अलावा अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहें। आपको रोजाना छह से आठ गिलास पानी पीना चाहिए।
सही तरीके से बैठें : टॉयलेट में लंबे समय तक बैठने की कोशिश न करें। इससे स्थिति और ज्यादा बिगड़ सकती है। हमेशा बैठते समय अपने पैरों को एक सीढ़ीदार स्टूल से ऊपर उठाएं। इससे दर्द से राहत मिलती है और मल निकलने में आसानी रहती है।
एक्सरसाइज करें : डॉक्टरों का माना है कि बवासीर की असली जड़ कब्ज होती है और इससे निपटने के लिए आपको रोजाना एक्सरसाइज करनी चाहिए। आपको समय निकालकर एक हफ्ते में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए।
साफ-सफाई का ध्यान रखें : हर बार मल के बाद, अपने गुदा क्षेत्र को बेबी वाइप या गर्म पानी में भिगोए हुए सूती कपड़े से धीरे से साफ करें। अगर आपको बाद में जलन होती है तो पेट्रोलियम जेली या एलोवेरा जेल लगाएं।
क्रीम भी देती है आरामः आप ओवर-द-काउंटर क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सूजन और खुजली से राहत देती हैं। विच हेजल (टक्स), या सुखदायक क्रीम है जिसमें लिडोकेन, हाइड्रोकार्टिसोन, या फिनाइलफ्राइन शामिल हैं।