भोपाल. वन मंत्री विजय शाह ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि ₹5 लाख से अधिक के निर्माण कर और चैन लिंक फेंसिंग के कार्य जेंडर बुलाकर कराएं. रेंजर और वन विभाग का मैदानी अमला केवल वनों की सुरक्षा के कार्य में जुटे. वन मंत्री शाह ने डीएफओ आरसीसीएफ के वित्तीय अधिकार बढ़ाने की बात भी कही.

वन मंत्री शाह माह के अंतिम शुक्रवार को अलीराजपुर वन मंडल से वन विभाग के मुख्यालय से लेकर मैदानी अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत की. वन बल प्रमुख की गैरमौजूदगी में अफसरों की ओर से पीसीसीएफ (विकास) चितरंजन त्यागी और एपीसीसीएफ आलोक दास ने मोर्चा संभाला. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वन मंत्री शाह ने पीसीसीएफ विकास चितरंजन त्यागी को निर्देशित किया है कि 5 लाख से ऊपर के निर्माण कार्य और चैन फेंसिंग कार्य निविदा आमंत्रित घर ठेकेदारों से कराएं.

रेंजर सीमेंट के लिंग खरीदते हुए नहीं दिखाई दे. रेंजर और उनके हमले का काम है वनों की सुरक्षा करना है. वे अपने कार्य ईमानदारी  से करें. उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अग्नि सुरक्षा के बचाव के लिए आवश्यकता अनुसार एयर ब्लोअर खरीदें. कर्मचारियों की मांग के अनुसार जूते हैंड ग्लव्स और उपकरण खरीदें. इसके पहले पीसीसीएफ चितरंजन त्यागी ने बताया कि 458 एयर ब्लोअर, 6000 फायर बूट, 5000 फायर फाइटिंग इक्विपमेंट, और 44 स्थानों पर ड्रोन दिए गए हैं. त्यागी ने बताया कि आपके निर्देशानुसार हमने इंपोर्टेड सेफ्टी गॉगिल सहित कई उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं. जहां तालाब खुदवाने की आवश्यकता है तो उसे मनरेगा मत से कराएं.

रेंजरों के लिए किराए पर वाहन उपलब्ध कराएं-

वन मंत्री शाह ने चितरंजन त्यागी से कहा कि रेंजरों को 5 साल के लिए एक साथ नई गाड़ी उपलब्ध कराएं. पुरानी गाड़ी नहीं होना चाहिए. किराए पर लेने वाली गाड़ी में हरे रंग की हो. उस पर सायरन लगा हो तथा वन विभाग राज्य शासन भी लिखा होना चाहिए. अभी रेंजरों के पास विभिन्न कलर की गाड़ियां है. उन्हें देखकर नहीं लगता है कि यह वन विभाग की गाड़ियां हैं.

डीएफओ और सीसीएफ के अधिकार बढ़ाना होगा-

वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि डीएफओ और सीसीएफ के तकनीकी स्वीकृति के लिए  वित्तीय अधिकार बढ़ाना होंगे. वर्तमान डीएफओ को 5 लाख और सीसीएफ को 25 लाख रुपए तक के निर्माण कार्य की तकनीकी स्वीकृति के अधिकार है. मंत्री ने कहा कि प्लांटेशन के स्थल चयन जीपीएस के माध्यम से करें. प्लांटेशन करते समय तीन तीन फोटो 15 अगस्त अपलोड करें. ऐसा नहीं करने वाले डीएफओ के क्षेत्र में थर्ड पार्टी एसेसमेंट कराया जाएगा. थर्ड पार्टी का चयन विभाग नहीं बल्कि मैं करूंगा.

बांधवगढ़ फील्ड डायरेक्टर की प्रशंसा-

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वन मंत्री विजय शाह ने बांधवगढ़ नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर बीएस अन्नागिरी की प्रशंसा की. शाह गुरुवार को ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लौटे है. शाह ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों की मजदूरी दर 3000 कर दी गई है. इसका प्रचार प्रसार खूब करें. 15 मई से 30 मई तक सर्किल का दौरा करूंगा और यह दौरा कार्यक्रम त्यागी बनाएंगे.

मैं किससे बात करूं-

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू होते ही तब असहज है की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब वन मंत्री शाह ने कहा कि मैं किससे बात करूं? वीडियो कांफ्रेंसिंग शुरू होने के पहले शाह को न प्रमुख सचिव वन अशोक वर्णवाल देखें और न ही वन बल प्रमुख आर के गुप्ता दिखाई दिए. शाह ने उपस्थित अधिकारियों से पूछा कि क्या प्रमुख सचिव और वन बल प्रमुख को सूचना नहीं दी गई. मैं मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख लूंगा कि मेरी न पीएस सुनते हैं और न ही हॉफ. मैं मीटिंग करता हूं तो उसकी प्रोसीडिंग भी अधिकारी नहीं लगते हैं. उनके सवाल पर पीसीसीएफ चितरंजन त्यागी ने जवाब दिया कि वन बल प्रमुख अवकाश पर है और प्रमुख सचिव को मैसेज किया है. थोड़ी देर बाद प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़ गए.