महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में 50 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक़्त हुआ जब एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। तेज रफ्तार कंटनेर के ब्रेक फेल होने को हादसे का कारण बताया जा रहा है। 

कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसके ब्रेक फेल होने की खबर है। इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं।

इसके बाद कंटनेर वडगांव पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर रुक गया। वहीं कंटेनर का ड्राइवर भी हादसे में घायल हो गया है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज़ा के लिए भेजा गया है। पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर हैं। 

सिंहगढ़ व दत्तवाड़ी थाना के अधिकारी व कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं। इसके अलावा 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है।