भोपाल में एक विचलित कर देने वाली घटना सामने आई है। राजधानी के बैरागढ़ कलां में एक ठेकेदार ने अपने परिवार के साथ ज़हर खा लिया। परिवार में 6 सदस्य हैं फिलहाल सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

बताया जा रहा है कि ठेकेदार कर्ज से परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। जहर खाने के बाद परिवार के सभी परिवार सदस्यों को हमीदिया में भर्ती  किया गया है जहाँ सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। 

खजूरी थाना पुलिस के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और मामले की जांच की जा रही है। खजूरी थाना प्रभारी संध्या मिश्रा के मुताबिक़ बैरागढ़ कलां गांव निवासी किशोर जाटव ठेकेदारी करते हैं। हमीदिया अस्पताल से बुधवार सुबह सूचना मिली कि किशोर जाटव और उनकी पत्नी सीता जाटव ने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ जहर पी लिया है। 

गौरतलब है कि साल 2021 में भी भोपाल में इसी तरह की घटना सामने आई थी। आनंद नगर में रहने वाले ऑटो पार्ट्स करोबारी ने मां-पत्नी और दो बेटियों सहित घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। उपचार के दौरान पूरे परिवार ने दम तोड़ दिया था।