भोपाल: राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में 20 दिसंबर से शुरू हो रहे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले को चार चांद लगाने के लिए विभागीय मंत्री विजय शाह ने फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन को विशेष अतिथि का निमंत्रण भेजा है। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सिने तारिका 22 दिसंबर को बन मेले में शिरकत होने भोपाल आ रही हैं।

फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन टाइगर रिजर्व सतपुड़ा में बाघ के स्वतंत्र विचरण में खलल डालकर नजदीक से फोटोग्राफी कर उसे अपने ऑफिशियल हैंडल पर पोस्ट करने को लेकर विवादों में हैं। टंडन के इस कृत्य पर वन विभाग वाइल्डलाइफ शाखा ने से प्राणी से छेड़छाड़ करने से संबंधित नोटिस भी भेजे थे। विभाग के नोटिस को लेकर फिल्म अभिनेत्री वन विभाग से रूठी हुई थी। यही कारण है कि पहले फोन में उन्होंने इनकार किया और फिर वन मंत्री विजय शाह के मनाने पर वह आने के लिए तैयार हो गई। 22 तारीख को वन मेले में उनके लिए लाल कारपेट बिछाने की तैयारी की जा रही है।

क्यों रूठी थी रवीना-

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व फिल्म अभिनेत्री द्वारा वाक्य मोमेंट में छेड़छाड़ करते हुए नजदीक से फोटो खींचने के मुद्दे पर वन्य प्राणी विशेषज्ञ अजय दुबे ने राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के सदस्य सचिव को पत्र लिखकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में पार्क प्रबंधन व्हीआइपी पर्यटकों की विधि विरुद्ध सेवा सत्कार में लगा हुआ है, इस वजह से फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन की चूरना परिक्षेत्र में हुई यात्रा से बाघ से कथित छेड़छाड़ एनटीसीए ( राष्ट्रीय बाग प्राधिकरण) स्वयं जांच कराएं। दुबे ने जांच रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए कहा गया है कि यह रिपोर्ट वीवीआइपी सेलिब्रिटी के दबाव में बनाया गया है।

फिल्म अभिनेत्री और उनके फोटोग्राफर को क्लीन चिट-

यह बात अलग है कि सतपुड़ा टाइगर रिजर्व की जांच कमेटी फिल्म अभिनेत्री की आभामंडल से इस कदर प्रभावित हुए कि पार्क प्रबंधन ने उन्हें क्लीन चिट देते हुए गाइड और जिप्सी चालक के खिलाफ पेनल्टी लगा दी है। पार्क संचालक एल कृष्णमूर्ति बताते हैं कि बाघ के स्वतंत्र वितरण में खलल डालकर फोटोग्राफी करने के मामले में पर्यटक एवं फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन का कोई दोष नहीं है। पार्क के प्रशिक्षित गाइड और ड्राइवरों होते है. उन्होंने ने ही पर्यटन निगम की धारा-15 (G) का उल्लंघन किया है इसी धारा के अंतर्गत  गाइड और जिप्सी ड्राइवर पर ₹2000 जुर्माना और 1 महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।