ऋचा चड्ढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट साझा किया था। जिसमें उन्होंने लिखा ‘गलवान सेज हाय ’ रिचा के इस नवीनतम ट्वीट 'गलवान सेज हाय' को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ऋचा को भारतीय सेना का 'मजाक' उड़ाने के लिए ट्विटर पर ट्रोल किया जा रहा है।
ऋचा चड्ढ़ा ने अब इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है, और इसे लेकर माफी मांगी है। उन्होंने लिखा है, "भले ही मेरी मंशा कभी भी किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं रही है। अगर किसी विवाद में घसीटे जा रहे 3 शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगती हूं और यह भी कहती हूं कि अगर जाने-अनजाने में भी मेरे शब्दों से यह भावना पैदा हुई है तो मुझे दु:ख है। मेरे अपने नानाजी जिस फौज में एक शानदार हिस्सा रहे हैं, उसमें भाई लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में हैं । उन्हें 1960 के दशक में भारत-चीन युद्ध में पैर में गोली मार दी गई थी। यह मेरे खून में है।
एक पूरा परिवार प्रभावित होता है जब उनका बेटा शहीद हो जाता है या देश को बचाने के लिए घायल हो जाता है जो हम जैसे लोगों से बना है और मैं व्यक्तिगत रूप से जानती हूं कि यह कैसा लगता है। ये मेरे लिए इमोशनल इश्यू है।
आपको बता दें, कि अपने ट्वीट में ऋचा ने भारतीय सेना के उत्तरी कमान के कमांडिंग-इन-चीफ कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी थी, कि अगर सरकार ऐसा आदेश जारी करती है तो वे पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने के लिए तैयार हैं, ऋचा चड्ढा ने गलवान का ताना मारने के साथ ही भारतीय सेना का मज़ाक उड़ाया था।
उल्लेखनीय है कि जून 2020 में भी गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की चीनी सैनिकों से झड़प हुई थी, जिसमें 20 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी। घंटों तक चली झड़प में कई चीनी सैनिक भी मारे गए लेकिन चीन ने लड़ाई में अपने खोए सैनिकों की सही संख्या का खुलासा कभी नहीं किया था।
संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के सैनिकों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। दो एशियाई दिग्गजों के बीच इसके बाद लद्दाख में तनावपूर्ण युद्धविराम हुआ, भले ही दोनों देशों के पास क्षेत्र में करीब 60,000 सैनिक और उन्नत हथियार तैनात थे।
ऋचा चड्ढा का उस घटना का इस्तेमाल करना लोगों को रास नहीं आया। ये सबके लिए बड़ा ही अजीब था, जहां भारतीय सैनिक बिना किसी हथियार के चीनी सेना से लड़े और उन्हें पीछे धकेलने में कामयाब रहे, उनका मजाक उड़ाया जाने से लोगों में काफी नाराज़गी है।
बॉलीवुड हस्तियों को कभी भी उनके ज्ञान के लिए नहीं जाना जाता है, लेकिन फिर भी, ऋचा चड्ढा ने इस मामले में गलवान में जान गंवाने वाले 20 सैनिकों के परिवारों के प्रति भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई।
भारत और चीन के बीच 2020 में गालवान संघर्ष में भारतीय सेना का 'मजाक' उड़ाने और जवानों के बलिदान को कम करने के लिए यूजर्स रिचा को ट्रोल कर रहे थे। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट को 'अपमानजनक' करार दिया। उन्होंने कहा इसे जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की थी। कहा था हमारे सशस्त्र बलों का अपमान करना उचित नहीं है।"
भाजयुमो के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज जैन ने भी ऋचा चड्ढा को उनके ट्वीट के लिए आड़े हाथ लिया और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से भारतीय सेना पर अपमानजनक टिप्पणियों के लिए उनके अकाउंट की रिपोर्ट करने को कहा था।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "गलवान घाटी में हमारे सैनिकों के बलिदान का मज़ाक उड़ाया जा रहा है, शर्मनाक है।" गौरतलब है, कि ऋचा चड्ढ़ा ने हाल ही में अली फज़ल से शादी की है।