MP News: उज्जैन के नव निर्मित महाकाल_लोक में ई-रिक्शा में बैठने की बात को लेकर दो श्रद्धालुओं के बीच झगड़ा हो गया। अब इस घटना का वीजियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि ई-रिक्शा से उतरने के बाद दो लोग एक-दूसरे से भिड़ जाते हैं और एक-दूसरे पर जमकर लात घूंसे बरसाने लगते हैं। जिसे देखकर आस-पास के लोग भी सकते में आ जाते हैं। बताया जा रहा है, कि मामले को लेकर दोनों पक्षों में से किसी ने भी अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

वीडियो वायरल होने के बाद इसे महाकाल लोक की छवि ख़राब करने को लेकर भी देखा जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हाल ही में दर्शनार्थियों से मूर्तियों के प्लेटफॉर्म पर न चलने, सेल्फी न खींचने और गुटखा पान न थूंकने की अपील की थी। इसके बाद से महाकाल लोक की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। अब इस घटना की भी काफी निंदा की जा रही है।