देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 2183 नए मामले सामने आए हैं और 214 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में 1985 मरीज ठीक हुए हैं। देश में अब तक 4, 25, 10, 773 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 11,542 है। रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है। दैनिक सकारात्मकता दर 83 प्रतिशत है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह जानकारी :

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में सक्रिय रोगियों की संख्या कुल मामलों का केवल 0.03 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय संक्रमण मुक्त दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 1,985 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। देश में दैनिक संक्रमण दर 0.83 प्रतिशत है, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.32 प्रतिशत है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप तेज होता जा रहा है और जिस तरह से कोविड के मामले बढ़ रहें है उसने देश की चिंता बड़ा दी है। रविवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 517 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 4.21 फीसदी रही। एक ही दिन में सामने आए 500 से ज्यादा मामलों ने चिंता बड़ा दी है।