भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में Covid-19 के 2,380 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में अब तक कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,49,974 हो गई है। वहीं फ़िलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या भी 13,433 पहुंच गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ़ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण से 56 लोगों की मौत के बाद भारत में मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तक 5,22,062 हो गई है।