Corona New Variant JN.1 Update: देश में कोरोना वायरस के कारण हालात चिंताजनक होते जा रहे हैं. केरल के बाद दो और राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही भारत में कोरोना के मामले बीते 9 दिन में दोगुने हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, केरल के बाद महाराष्ट्र और गोवा में नए वेरिएंट JN.1 के 19 मामले सामने आये हैं. एक मामला महाराष्ट्र से है जबकि 18 मामले गोवा से सामने आए हैं. इससे पहले गुजरात में भी कोरोना के दो मामले सामने आए थे.

कोरोना मामलों की संख्या कितनी है?

अब देश में कोरोना के मामले बढ़कर 2,000 के करीब पहुंच गए हैं. हालांकि, 11 दिसंबर को कोरोना मामलों की संख्या केवल 938 थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोरोना फिर से फैल सकता है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया आज इस मुद्दे पर सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.

देश में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले-

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 341 नए मामले सामने आए हैं. जिसमें केरल में तीन लोगों की मौत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, केरल में कोरोना के 292, तमिलनाडु में 13, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 9, तेलंगाना और पुडुचेरी में 4, दिल्ली में 3 और गुजरात में 2 जबकि पंजाब और गोवा में एक-एक केस दर्ज हुए है. देश में एक्टिव मामलों की संख्या 2311 पहुंच गई है.

केरल में कोरोना से 1 मरीज की मौत-

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 127 नए केस सामने आये थे. जिनमें अकेले केरल से 111 मामले शामिल थे. इसके साथ ही देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1828 हो गई, जिसमें से 1634 केरल में दर्ज हुए हैं. केरल में कल कोरोना से 1 मरीज की मौत भी हुई.

बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट JN.1 इस वक्त अमेरिका, चीन और सिंगापुर जैसे देशों में तेजी से फैल रहा है. बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं. अस्पताल में बिस्तरों की कमी हो रही है. WHO ने भी नए वेरिएंट को वर्गीकृत के बजाय वेरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में रखा है.

साथ ही WHO ने बताया कि ये कोरोना वेरिएंट JN.1 इतना घातक नहीं है क्योंकि इससे होने वाली मौतों की संख्या कम है. इसलिए, इससे डरने की बजाय सावधान रहने की जरूरत है. सभी संक्रमित और बीमार व्यक्तियों को पहनने की सलाह दी गई हैं.